पंचायत समिति उत्तर के वार्ड 1 से कविता कंवर और वार्ड 2 से विक्रम सिंह कोटवाद ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन
पंचायत समिति उत्तर के वार्ड 1 से कविता कंवर और वार्ड 2 से विक्रम सिंह कोटवाद ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायत समिति उत्तर के सदस्य पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से वार्ड संख्या एक से कविता कंवर और वार्ड संख्या दो से विक्रम सिंह कोटवाद ने बुधवार को उपखंड अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों प्रत्याशियों ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन प्रस्तुत कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की।
नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर जिला मंत्री दीनदयाल सैनी, नदीम सिरोहा, गोविन्द सिंह, रतन सिंह और नारायण बेनीवाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने दोनों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों और विकास के संकल्प को आमजन तक पहुंचाएंगे।
दोनों प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने के साथ ही पंचायत समिति उत्तर के वार्ड संख्या एक और दो में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507060