[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद की 31 पंचायतों में सरपंचों का नामांकन:राजपुरा में पूजा कुमारी निर्विरोध सरपंच, 7 वार्ड पंच भी चुने; कल मतदान के बाद देर रात तक नतीजे आएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद की 31 पंचायतों में सरपंचों का नामांकन:राजपुरा में पूजा कुमारी निर्विरोध सरपंच, 7 वार्ड पंच भी चुने; कल मतदान के बाद देर रात तक नतीजे आएंगे

धोद की 31 पंचायतों में सरपंचों का नामांकन:राजपुरा में पूजा कुमारी निर्विरोध सरपंच, 7 वार्ड पंच भी चुने; कल मतदान के बाद देर रात तक नतीजे आएंगे

धोद : धोद पंचायत समिति क्षेत्र की 31 ग्राम पंचायतों में कल सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। सरपंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

नाम नापसी के बाद मिलेंगे चुनाव चिन्ह

नामांकन पूरा होने के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद वे अपने गांवों में प्रचार शुरू कर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। चुनाव को लेकर गांवों में हलचल बढ़ने लगी है। संभावित प्रत्याशी तैयारियों में जुटे हैं और ग्रामीण नई पंचायत चुनने को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

नवगठित ग्राम पंचायत राजपुरा में बुधवार को ग्रामीणों ने आपसी सहमति से पूरी पंचायत का गठन किया। पूजा कुमारी निर्विरोध सरपंच चुनी गईं। सातों वार्ड पंच भी निर्विरोध चुने गए। सरपंच पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। ग्रामीणों ने इस पद के लिए पूजा कुमारी के नाम पर सहमति जताई। वार्ड नंबर 1 से 7 तक हंसा देवी, बिडदी चंद, मेघाराम, रणवीर सिंह, पिंकी सैन, रामकंवर और श्रवन सिंह निर्विरोध वार्ड पंच चुने गए। उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि उपसरपंच पद के लिए भी ग्रामीणों ने रणवीर सिंह के नाम पर सहमति जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के निर्विरोध गठन से गांव में भाईचारा मजबूत होगा। सभी समाजों के सहयोग से शिक्षा, सड़क, पानी, बिजली और स्वच्छता से जुड़े विकास कार्य आगे बढ़ाए जा सकेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad