राजस्थानी साहित्यकार डॉ. भंवरसिंह सामौर का निधन:बोबासर में हुआ अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में लेखक-साहित्यकार हुए शामिल
राजस्थानी साहित्यकार डॉ. भंवरसिंह सामौर का निधन:बोबासर में हुआ अंतिम संस्कार, बड़ी संख्या में लेखक-साहित्यकार हुए शामिल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सुजानगढ़ : राजस्थानी भाषा और साहित्य के जाने-माने लेखक, कवि एवं इतिहासकार डॉ. भंवरसिंह सामौर का शुक्रवार को चूरू स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। इन दिनों वे अपनी आत्मकथा लिखने में व्यस्त थे। शनिवार को उनके पैतृक गांव बोबासर (सुजानगढ़) में सामाजिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र डॉ. मानसिंह सामौर और पौत्र डॉ. हेमसिंह सामौर ने मुखाग्नि दी।
‘संस्कृति री सनातन दीठ’ के लिए मिला था साहित्य अकादमी पुरस्कार
डॉ. भंवरसिंह सामौर को उनकी उत्कृष्ट राजस्थानी कृति ‘संस्कृति री सनातन दीठ’ के लिए वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसके अलावा उन्हें कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा गया। इनमें कविश्री काग बापू लोक साहित्य पुरस्कार (2020), कन्हैयालाल सेठिया मायड़ भाषा सेवा सम्मान, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर का भाषा सेवा सम्मान, सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार, सुजला गौरव सम्मान और मरुधर रा मोती पुरस्कार प्रमुख हैं।
ये रहे मौजूद
इस दौरान उनकी पुत्रियां डॉ. भारती कविया, डॉ. आरती सामौर और प्रोफेसर डॉ. गीता सामौर, पुत्रवधू प्रीति सामौर, भाई एडवोकेट नरेंद्र सिंह और सम्पतसिंह सामौर, दामाद अमरसिंह कविया, शुभकरण देवल सहित एडवोकेट सिद्धार्थ सामौर, दुर्गादान, मालदान, मुरारदान, गिरवरदान और अन्य परिजन मौजूद रहे।
डॉ. सामौर की अंतिम यात्रा में राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सदस्य साहित्यकार डॉ. घनश्याम नाथ कच्छावा, राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण, एसीजेएम चंद्रशेखर पारीक, सुमनेश शर्मा, किशोर सैन, मनोज शर्मा, नत्थूसिंह राठौड़, रविंद्र शर्मा, गोविंद भाटी, मांगीलाल भाटी और वीरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494570


