[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

34 साल की राजकीय सेवा के बाद सहायक निदेशक पूरणमल वर्मा सेवानिवृत्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

34 साल की राजकीय सेवा के बाद सहायक निदेशक पूरणमल वर्मा सेवानिवृत्त

जनसंपर्क कार्यालय में भावभीना विदाई समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने साफा-माला पहनाकर किया सम्मानित

सीकर : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 34 वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ राजकीय सेवाएं देने वाले सहायक निदेशक पूरणमल वर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, सीकर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें माला व साफा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में वक्ताओं ने वर्मा के लंबे सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्य, व्यवहार कुशलता और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्मा ने 34 वर्षों की राजकीय सेवा के दौरान पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सहयोगात्मक व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण सहकर्मियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह वर्षों की जिम्मेदारियों के बाद नई पारी शुरू करने का अवसर भी है। राजकीय सेवा में दिया गया योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर्मा के स्वस्थ, सुखद और खुशहाल भविष्य की कामना की। भावुक माहौल में सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। वर्मा के परिवारजनों ने भी उनके सेवाकाल और पारिवारिक जीवन से जुड़े संस्मरण सुनाए।

समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश कुमार ढाका, पुस्तकालयाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी हेमन्त सिंह पालावत, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, कनिष्ठ सहायक रोहिताश्व कुमार, निर्मला, सूचना सहायक शालू स्वामी, कविता, तेजपाल, विमल कुमार टांक, लोकेश सैन, मुकेश ढीकिया और लक्की बारी सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22