राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीकर में निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’
सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अधिकारियों, कर्मचारियों, स्काउट-गाइड और शहरवासियों ने लिया एकता का संकल्प
सीकर : सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
एडीएम सिटी राजवीर चौधरी ने कलेक्ट्रेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बजरंग कांटा होते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। एडीएम सिटी राजवीर चौधरी ने युवाओं को देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी रामकुमार चाहिल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी, खेल अधिकारी प्रकाश गोदारा, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. सीपी महर्षि, सहायक निदेशक गार्गी शर्मा और सीओ स्काउट बसंत लाटा सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्काउट-गाइड, स्वयंसेवक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2494697


