रवां गांव में सरदार पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई
देव महाराज ठाकुरजी मंदिर परिसर में सर्व समाज ने किया आयोजन, वक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता में पटेल के योगदान को किया याद
खेतड़ी : रवां गांव के देव महाराज ठाकुरजी मंदिर परिसर में शनिवार शाम सर्व समाज के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग, समर्पण और दृढ़ संकल्प विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आज भी प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में शीशराम खटाना, गोकल चंद, हीरामल, लीलाराम अवाना, महावीर कराना, महेंद्र अवाना, शेर सिंह जेवरिया, बील्लू जागीदार, रतिराम जेवरिया, आनंद बेनीवाल, शगुन जेवरिया और शिवकुमार जेवरिया सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता शिवकुमार जेवरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494693


