[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंडेलिया हाउस में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया नमन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंडेलिया हाउस में इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया नमन

कांग्रेस पदाधिकारियों ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, देश के निर्माण और एकता में दोनों नेताओं के योगदान को किया याद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि अक्टूबर की यह तारीख भारतीय इतिहास में विशेष महत्व रखती है। इसी दिन देश ने अपनी पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को खोया था। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि देश की राजनीतिक दृढ़ता, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की प्रतीक थीं। उनका जीवन संघर्ष, निर्णायक नेतृत्व और दूरदर्शिता का संगम रहा, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान को नई दिशा दी।

मंडेलिया ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। वे स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे। उनका योगदान आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण रहा।

पीसीसी सचिव रियाजत खां ने कहा कि आर्थिक संकट और अस्थिरता के दौर में इंदिरा गांधी ने मजबूत नेतृत्व के साथ देश की बागडोर संभाली। उनके कार्यकाल में 1971 के युद्ध में भारत की जीत और बांग्लादेश का गठन हुआ। इस उपलब्धि के बाद उन्हें ‘आयरन लेडी ऑफ इंडिया’ के रूप में पहचान मिली। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए नीतियां बनाईं और गरीबी हटाओ अभियान के माध्यम से आमजन में उम्मीद जगाई।

इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, नगर परिषद सभापति प्रत्याशी संजय भाटी, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, कृष्ण सुण्डा, आरिफ रिसालदार, किशानाराम बाबल, साजिद मोयल, सुशील स्वामी, बुल्लेशाह, सुमित महनसरिया, विकास बुडानिया, योगेश ढाका, सोयल खान डीके, विनोद खटीक, आदिल कुरेशी, सलीम पीए, विनोद सैनी, कमल सैनी, तारिख नागौरी, विमल शर्मा, रामेश्वर नायक, अजीज खां, श्रवण बसेर, रामचन्द्र सुण्डा, अनीस खान, तोफिक खान, शंकर डाबला और प्यारेलाल दानोदिया सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22