कार ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर:15 वर्षीय बेटी की मौत, माता-पिता गंभीर घायल; छापर के आबसर फांटा के पास हादसा, ड्राइवर फरार
कार ने पीछे से बाइक को मारी टक्कर:15 वर्षीय बेटी की मौत, माता-पिता गंभीर घायल; छापर के आबसर फांटा के पास हादसा, ड्राइवर फरार
छापर : छापर-मेघा हाईवे पर आबसर फांटा के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीनों घायलों को तत्काल सुजानगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने 15 वर्षीय बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पिता पेमाराम और मां बुद्धी देवी को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
छापर से रणधीसर गांव जा रहा था परिवार
पुलिस ने बताया कि पेमाराम अपनी पत्नी बुद्धी देवी और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर छापर से अपने गांव रणधीसर जा रहे थे। इसी दौरान आबसर फांटा के पास पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार मौके पर छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर
कार ड्राइवर लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद वह कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई ललित मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जानकारी जुटाई।
बड़े भाई ने दर्ज करवाई रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में पेमाराम के बड़े भाई दानाराम ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद किशोरी का शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494559


