नीमकाथाना के भगेगा बूथ पर हंगामा, फर्जी मतदान का आरोप:तीन को हिरासत में लिया; 66.84 प्रतिशत मतदान हुआ
नीमकाथाना के भगेगा बूथ पर हंगामा, फर्जी मतदान का आरोप:तीन को हिरासत में लिया; 66.84 प्रतिशत मतदान हुआ
नीमकाथाना : राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज नीमकाथाना पंचायत समिति क्षेत्र की 39 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। भगेगा पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया। वोटर्स फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी नजर आई। वहीं, सरपंच पद के प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। इससे पहले 28 अक्टूबर को मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान किया था।
नीमकाथाना में मतदान प्रतिशत
| समय | मतदान प्रतिशत |
| सुबह 10 बजे तक | 19.33 प्रतिशत |
| दोपहर 1 बजे तक | 42.51 प्रतिशत |
| दोपहर 3 बजे तक | 57.65 प्रतिशत |
| शाम 6 बजे | 66.84 प्रतिशत |
देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS..






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492254

