फतेहपुर के देवास गांव में युवक की हत्या:कहासुनी के बाद टेलर ने कैंची से पेट पर वार किया
फतेहपुर के देवास गांव में युवक की हत्या:कहासुनी के बाद टेलर ने कैंची से पेट पर वार किया
फतेहपुर : फतेहपुर के देवास गांव में कहासुनी के बाद एक युवक की हत्या हो गई। टेलर का काम करने वाले युवक ने दूसरे युवक के पेट में कैंची घोंप दी। घायल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल को राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल लाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल महेन्द्र सिंह मीणा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया।
कोतवाल महेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि देवास निवासी सुरेन्द्र (पुत्र राजकुमार), जाति जाट, की गांव के ही अशोक कुमार (पुत्र बाबूराम), जाति दर्जी, से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद अशोक कुमार ने धारदार हथियार से सुरेन्द्र पर हमला किया। हमले में सुरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद अशोक कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2492254

