[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांवट में बूथ पर हंगामा, सरपंच प्रत्याशी का पति डिटेन:भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा; खंडेला में 79.81 प्रतिशत मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांवट में बूथ पर हंगामा, सरपंच प्रत्याशी का पति डिटेन:भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा; खंडेला में 79.81 प्रतिशत मतदान

कांवट में बूथ पर हंगामा, सरपंच प्रत्याशी का पति डिटेन:भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा; खंडेला में 79.81 प्रतिशत मतदान

खंडेला : राजस्थान पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। खंडेला पंचायत समिति की 52 ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए।

सरपंच प्रत्याशी का पति हिरासत में

कांवट ग्राम पंचायत में बूथ पर हंगामा हो गया। सरपंच प्रत्याशी मंजू मीणा के पति बाबूलाल मीणा बूथ में वोट देने आए लोगों को अपने पक्ष में वोट करने के लिए उकसा रहे थे। कुछ देर में पुलिस पहुंची तो पुलिस ने उन्हें बूथ से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद सरपंच प्रत्याशी के समर्थक और सरपंच प्रत्याशी के पति बाबूलाल मीणा बूथ के बाहर पुलिस से बहस करने लगे। इसके बाद स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद पुलिस ने सरपंच पति बाबूलाल मीणा को हिरासत में ले लिया। इससे पहले 28 अक्टूबर को उन्होंने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान किया था।

मतदान प्रतिशत

समय मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 18.65 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे तक 38.65 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे तक 57.41 प्रतिशत
शाम 6 बजे 76.46 प्रतिशत
फाइनल 79.81 प्रतिशत

देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS…

पंचायत समिति मालाकाली में सरपंच उम्मीदवार भगवानी देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पोलिंग एजेंट बनने पर कार्रवाई की मांग की।
पंचायत समिति मालाकाली में सरपंच उम्मीदवार भगवानी देवी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पोलिंग एजेंट बनने पर कार्रवाई की मांग की।
कांवट ग्राम पंचायत में बूथ पर हंगामा करने पर पुलिस ने सरपंच प्रत्याशी के पति को हिरासत में ले लिया।
कांवट ग्राम पंचायत में बूथ पर हंगामा करने पर पुलिस ने सरपंच प्रत्याशी के पति को हिरासत में ले लिया।
मतदान का समय समाप्त होने से आधा घंटे पहले ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
मतदान का समय समाप्त होने से आधा घंटे पहले ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22