सीकर-रात को परिवार के साथ सोई युवती गायब:युवक पर भगा ले जाने का शक, एक 30 साल की महिला भी लापता
सीकर-रात को परिवार के साथ सोई युवती गायब:युवक पर भगा ले जाने का शक, एक 30 साल की महिला भी लापता
सीकर : सीकर जिले में 21 साल की युवती और 30 साल की महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात को अपने परिवार के साथ सोई थी जो सुबह नहीं मिली। वहीं 30 साल की महिला सुबह के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। अब दोनों की पुलिस तलाश कर रही है।
21 साल की युवती के लापता होने के केस में उसके घरवालों ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 9 सितंबर की रात उनके साथ ही सो रही थी। 10 सितंबर की सुबह जब उठकर देखा तो बेटी घर पर नहीं मिली। बेटी के पास एक मोबाइल था वह भी घर पर नहीं है। इसके बाद बेटी की आस-पड़ोस में काफी तलाश की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार ने एक युवक पर शक जताया है।
महिला पीहर से लापता
वहीं 30 साल की महिला के लापता होने के केस में उसकी मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी अपने ससुराल से पीहर आई हुई थी। जो 2 दिन पहले सुबह के समय घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। महिला के पास एक मोबाइल भी था जो अब लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। फिलहाल अब इन दोनों मामले में ही पुलिस जांच कर रही है। पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर उनका पता लग रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2443874


