जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी:पीड़ित बोला- रजिस्ट्री दूसरी पार्टी के नाम कराई, जाजोद थाने में मुकदमा दर्ज
जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी:पीड़ित बोला- रजिस्ट्री दूसरी पार्टी के नाम कराई, जाजोद थाने में मुकदमा दर्ज
जाजोद : जाजोद पुलिस थाने में जमीन दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। सोला निवासी योगेश कुमार पारीक ने सुनीता और उसके पति प्रभात सैनी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।
पुलिस ने इस संबंध में बताया कि रिपोर्ट के अनुसार सुनीता के नाम पर सोला गांव की 5.44 हेक्टेयर जमीन का एक तिहाई हिस्सा दर्ज है। करीब चार महीने पहले प्रभात ने योगेश से संपर्क कर खुद को सुनीता का मुख्तियार बताया।
प्रभात ने योगेश को यह जमीन 64 लाख रुपए में बेचना तय किया। 23 जून को 500 रुपए के स्टांप पर इकरारनामा हुआ। योगेश ने प्रभात को 14 लाख रुपए (डेढ़ लाख ऑनलाइन और 12.50 लाख नकद) दिए।
सौदे के हिसाब से 14 सितंबर तक रजिस्ट्री होनी थी। समय निकलने के बाद भी प्रभात ने नाप-जोख नहीं करवाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सुनीता, प्रभात व श्रवण ने साजिश कर 30 सितंबर को रजिस्ट्री दूसरी पार्टी के नाम करवा दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2443874


