[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली के त्रिलोकपुरा कट पर ट्रक में लगी आग:तड़के 4 बजे शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानोली के त्रिलोकपुरा कट पर ट्रक में लगी आग:तड़के 4 बजे शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रानोली के त्रिलोकपुरा कट पर ट्रक में लगी आग:तड़के 4 बजे शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रानोली : रानोली में सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे-52 पर त्रिलोकपुरा कट के पास रविवार सुबह करीब 4 बजे ट्रांसपोर्ट के सामान से भरे एक ट्रक में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप लेना शुरू कर दिया।

जयपुर से सीकर जा रहा था

स्थानीय लोगों ने इस संबंध में बताया कि ट्रक जयपुर से सीकर की ओर जा रहा था। इसी दौरान त्रिलोकपुरा कट के पास ट्रक में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। घटना की जानकारी मिलने पर त्रिलोकपुरा गांव के ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आए। ग्रामीण अपने घरों से बाल्टियां लेकर पहुंचे और उनमें पानी भरकर आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

रीको औद्योगिक क्षेत्र में दमकल की स्थायी व्यवस्था नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि पलसाना में रीको औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था नहीं है। क्षेत्र में पहले भी आगजनी की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर दमकल की व्यवस्था नहीं हो पाई है। हाईवे पर ट्रक में आग लगने पर समय रहते ग्रामीणों और पुलिस ने मोर्चा संभाला, जिससे आग पर काबू पाने में मदद मिली।

Related Articles