[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के रतनपुरा स्कूल में पेयजल संकट:230 स्टूडेंट्स और 25 लोगों का स्टाफ परेशान, एसडीएम को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के रतनपुरा स्कूल में पेयजल संकट:230 स्टूडेंट्स और 25 लोगों का स्टाफ परेशान, एसडीएम को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सादुलपुर के रतनपुरा स्कूल में पेयजल संकट:230 स्टूडेंट्स और 25 लोगों का स्टाफ परेशान, एसडीएम को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सादुलपुर : सादुलपुर के पास रतनपुरा गांव के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में पानी की गंभीर समस्या है। इससे 230 विद्यार्थी और 25 स्टाफ सदस्य परेशान हैं। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर पानी की सप्लाई ठीक करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि पानी की कमी के कारण स्कूल परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। पानी के अभाव में पौधे सूखने लगे हैं और खराब हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और प्रशासन से स्कूल में नियमित पानी उपलब्ध कराने और तुरंत पानी के टैंकर भेजने की मांग की। इस दौरान अनूप पूनिया, कर्ण सिंह फागेडिया, विकास सहारण, सोमवीर सहारण, मोहन लाल झाड़सर और धर्मवीर महला सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles