[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी से झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्नी से झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

पत्नी से झगड़ा कर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

चूरू : शहर में पत्नी से झगड़ा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने नेपाल निवासी 35 वर्षीय भरत बहादुर सऊद को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्तमान में चूरू के पारखों का नोहरा के पास किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार रविवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम से एक व्यक्ति द्वारा पत्नी से झगड़ा करने की सूचना मिली थी। इस पर उपनिरीक्षक मोहर सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहां भरत बहादुर अपनी पत्नी से झगड़ा करता मिला। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह नहीं माना और पत्नी को जान से मारने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने शांतिभंग और संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोतवाली थाने लाया गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77