[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में 33 बूथों पर पिलाई पोलियो की खुराक, पहले दिन 2802 बच्चों ने गटकी ‘दो बूंद जिंदगी की’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में 33 बूथों पर पिलाई पोलियो की खुराक, पहले दिन 2802 बच्चों ने गटकी ‘दो बूंद जिंदगी की’

5540 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य, पहले दिन 50.58 प्रतिशत बच्चों को पिलाई खुराक; अब दो दिन घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में रविवार को उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। नगरपालिका क्षेत्र में बनाए गए 33 बूथों पर पहले दिन 2802 बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई गई। चिकित्सा विभाग ने क्षेत्र में कुल 5540 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के पहले दिन 50.58 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। अब सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर वंचित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।

खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश भूपेश के पर्यवेक्षण और चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता के निर्देशन में अभियान संचालित किया जा रहा है। नगरपालिका क्षेत्र में बस स्टैंड, शाकंभरी गेट, घूम चक्कर सर्किल और राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चार विशेष बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर 29 बूथ स्थापित किए गए हैं।

बावड़ी विद्यालय में बच्चों को दवा पिलाकर किया शुभारंभ

नगरपालिका क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावड़ी में कैलाश बबेरवाल के नेतृत्व में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दंत चिकित्सक डॉ. प्रतिभा, नर्सिंग अधीक्षक सुभाष सैनी और कंप्यूटर ऑपरेटर हरि सिंह सहित चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही।

24 नवंबर तक चलेगा अभियान, घर-घर पहुंचेंगी टीमें

बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान 22 से 24 नवंबर तक चलेगा। पहले दिन रविवार को निर्धारित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे, जो बूथों पर दवा पीने से वंचित रह गए थे।

उन्होंने बताया कि अभियान की निगरानी और संचालन के लिए नर्सिंग अधीक्षक सुभाष सैनी, नर्सिंग अधिकारी अरविंद स्वामी, कंप्यूटर ऑपरेटर हरि सिंह और सेक्टर प्रभारी दंत चिकित्सक डॉ. प्रतिभा को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुटे

अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नर्सिंग अधिकारी, आशा सहयोगिनियां, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आंकड़ा प्रविष्टि कर्मचारी, प्रयोगशाला सहायक, वार्ड कर्मचारी और स्वयंसेवक सेवाएं दे रहे हैं।

चिकित्सा अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। जिन बच्चों को रविवार को दवा नहीं पिलाई जा सकी, उनके परिजन आगामी दो दिनों में घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीमों का सहयोग करें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित नहीं रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77