ख्याली गांव में बिना दहेज हुई शादी बनी मिसाल, दूल्हे के पिता बोले- बेटी का सम्मान ही सबसे बड़ा दहेज
शिक्षक धीर सिंह राठौड़ ने बिना नकदी और सामान लिए वंदना से किया विवाह, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बड़े बेटे की शादी भी की थी दहेज मुक्त
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : झुंझुनूं जिले के ख्याली गांव में हुई एक शादी ने समाज को दहेज प्रथा के खिलाफ सकारात्मक संदेश दिया है। यहां बारात आई, बैंड-बाजे बजे, शादी की रस्में निभाई गईं और खुशियां भी मनाई गईं, लेकिन विवाह में दहेज का कोई लेन-देन नहीं हुआ। दूल्हे और उसके परिवार ने नकदी व सामान लेने से इनकार कर दहेज मुक्त विवाह की मिसाल पेश की। इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार ख्याली गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महावीर सिंह शेखावत की पुत्री वंदना का विवाह सीकर जिले के बीरानिया निवासी शिक्षक धीर सिंह राठौड़ के साथ संपन्न हुआ। विवाह समारोह में दोनों परिवारों के रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए। शादी की सभी परंपराएं निभाई गईं, लेकिन दूल्हे धीर सिंह राठौड़ और उनके पिता सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने दहेज के रूप में नकदी या सामान लेने से स्पष्ट इनकार कर दिया।
न नकदी ली, न सामान; दुल्हन को ही माना सबसे बड़ा सम्मान
दूल्हे के पिता नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि विवाह दो परिवारों के बीच रिश्ते और विश्वास का बंधन है। इसे दहेज जैसी कुप्रथा से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी का सम्मान ही सबसे बड़ा दहेज है। विवाह में किसी प्रकार की नकदी या सामान लेने की आवश्यकता नहीं है। उनके इस निर्णय से वधू पक्ष के लोगों ने भी खुशी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के विवाह समाज में दहेज प्रथा को समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक संदेश देते हैं।

बड़े बेटे की शादी भी बिना दहेज की थी
खास बात यह है कि राठौड़ परिवार ने पहली बार दहेज मुक्त विवाह की पहल नहीं की है। सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने बड़े पुत्र राजेन्द्र सिंह राठौड़ का विवाह भी बिना दहेज के किया था। अब छोटे पुत्र धीर सिंह राठौड़ की शादी में भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाया गया है।
गांव में हो रही पहल की सराहना
ख्याली गांव में दहेज मुक्त विवाह की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने राठौड़ परिवार के निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि विवाह में दहेज के बजाय आपसी सम्मान, संस्कार और रिश्तों को महत्व देने से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा। दोनों परिवारों की इस पहल ने संदेश दिया कि शादी की खुशियां दहेज से नहीं, बल्कि आपसी विश्वास और सम्मान से जुड़ी होती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561263

