लुधियाना स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के चलते 6 ट्रेनें रद्द, चूरू और हिसार के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
21 से 23 नवंबर तक रेल यातायात प्रभावित, लुधियाना-चूरू और हिसार-लुधियाना सहित छह रेलसेवाएं अलग-अलग तिथियों में रहेंगी रद्द
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : रेलवे की ओर से लुधियाना स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के तहत किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण छह रेलसेवाओं को रद्द किया गया है। इनमें चूरू, हिसार और लुधियाना के बीच संचालित होने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार 21 से 23 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में इन रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेल परिचालन को सुगम बनाने और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लुधियाना स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छह रेलसेवाओं को निर्धारित अवधि के लिए रद्द किया गया है।
हिसार-लुधियाना और लुधियाना-चूरू ट्रेनें तीन दिन रद्द
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 54603 हिसार-लुधियाना और गाड़ी संख्या 54604 लुधियाना-चूरू रेलसेवा 21 से 23 नवंबर तक रद्द रहेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 54605 चूरू-लुधियाना और गाड़ी संख्या 54606 लुधियाना-हिसार रेलसेवा 22 व 23 नवंबर को रद्द रहेंगी।इसके अलावा गाड़ी संख्या 54636 लुधियाना-हिसार और गाड़ी संख्या 54635 हिसार-लुधियाना रेलसेवा का संचालन भी 22 व 23 नवंबर को नहीं होगा।
इन छह रेलसेवाओं का संचालन रहेगा प्रभावित
- गाड़ी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 21 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 21 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54636, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54635, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 22 नवम्बर से 23 नवम्बर 2026 तक रद्द रहेगी।
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह
इन रेलसेवाओं के रद्द होने से चूरू, हिसार और लुधियाना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवा से संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2561251


