चूरू में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, घर-घर पहुंचीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें
उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई दवा, अख्तर खान रूकनखानी ने बालाजी कॉलोनी में किया अभियान का शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और वार्डों में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों के साथ मिलकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
रॉयल विकलांग विकास संस्थान चूरू के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने बालाजी कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन और मदरसा छिपान में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर स्थानीय स्तर पर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियोरोधी दवा पिलाना जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने संभाली जिम्मेदारी
अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुलेखा, आशा सहयोगिनी भंवरी देवी, एएनएम मुस्कान, सहायिका बर्फन बानो, कार्यकर्ता सायरा बानो और आशा सहयोगिनी लक्ष्मी शर्मा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने में सहयोग किया।
इसी प्रकार वन विहार कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन क्षेत्र में सहायिका हलीमा बानो मोयल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नसरीन मुन्याण, एएनएम एकता और आशा सहयोगिनी रुबिना रिसालदार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अभियान में भागीदारी निभाई।
वार्डों में टीमें बनाकर बच्चों को पिलाई दवा
अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने अलग-अलग वार्डों में टीमें बनाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान अभिभावकों को बताया गया कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को अभियान के दौरान पोलियोरोधी दवा पिलाना आवश्यक है।
कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास रहने वाले परिवारों को भी अभियान की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2561237


