[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौ संरक्षण के नाम पर जारी करोड़ों रुपए कहां खर्च हो रहे, सड़कों पर बेसहारा घूम रहा गोवंश : पूनिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौ संरक्षण के नाम पर जारी करोड़ों रुपए कहां खर्च हो रहे, सड़कों पर बेसहारा घूम रहा गोवंश : पूनिया

हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष ने सरकार से मांगा गौ संरक्षण निधि का हिसाब, गौशालाओं की नियमित जांच और पर्याप्त बजट देने की उठाई मांग

चिड़ावा : अखिल भारत हिंदू महासभा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने प्रदेश में गौ संरक्षण की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार से गौ संरक्षण के नाम पर जारी होने वाली सरकारी धनराशि का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण पर हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर बेसहारा घूम रहा है। वहीं कई गौशालाओं में चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाओं की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि गौ संरक्षण के लिए आवंटित बजट का वास्तविक उपयोग कहां और किस तरह किया जा रहा है।

पूनिया ने कहा कि गौ संरक्षण को प्रमुखता देने वाली राज्य सरकार को गोवंश की वर्तमान स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार करने और बेसहारा गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

गौशालाओं का नियमित निरीक्षण और लेखा परीक्षण कराने की मांग

पूनिया ने सवाल उठाया कि जब गौ संरक्षण के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपए का बजट जारी किया जाता है तो अनेक गौशालाओं में पर्याप्त चारा, पानी और चिकित्सा सुविधाओं का अभाव क्यों बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण के लिए आवंटित धनराशि और उसके खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उन्होंने गौशालाओं का नियमित निरीक्षण और लेखा परीक्षण कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे सरकारी सहायता के उपयोग में पारदर्शिता आएगी और वास्तविक जरूरतमंद गौशालाओं तक संसाधन पहुंचाने में मदद मिलेगी।

गौ रक्षकों की सुरक्षा और मुकदमों की निष्पक्ष जांच का मुद्दा उठाया

हिंदू महासभा प्रदेशाध्यक्ष ने गौ रक्षकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि गौ तस्करी रोकने के प्रयासों में जुटे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही गौ रक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और जांच में गलत पाए जाने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला और प्रदेश मीडिया प्रभारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने भी गौशालाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री से व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

बेसहारा गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाने की मांग

हिंदू महासभा ने प्रदेश में गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने, गौशालाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने, गौ संरक्षण निधि का हिसाब सार्वजनिक करने और गौशालाओं का नियमित निरीक्षण कराने की मांग की है। इसके साथ ही सड़कों पर बेसहारा घूम रहे गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाने और उनके लिए चारे, पानी तथा उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

पूनिया ने कहा कि गौ माता केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक हैं। सरकार को गौ संरक्षण के लिए घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय धरातल पर प्रभावी व्यवस्थाएं लागू करनी चाहिए, ताकि गोवंश को सुरक्षित आश्रय, पर्याप्त भोजन और समय पर उपचार मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77