पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी की 10वीं पुण्यतिथि पर 1000 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
सांसद बृजेंद्र सिंह ओला और विधायक पितराम सिंह काला ने दी श्रद्धांजलि, जनसेवा के कार्यों को किया याद; हर वर्ष कंबल वितरण जारी रखने का संकल्प
चिड़ावा : नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा संस्थान की ओर से 1000 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। समारोह में झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र सिंह ओला और पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने शिरकत कर स्वर्गीय सैनी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों ने उनके सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
सैनी ने जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दी : सांसद ओला
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजेंद्र सिंह ओला ने कहा कि पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सैनी ने चिड़ावा के विकास और आमजन की सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने कार्यों और व्यवहार से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों की सहायता के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। सांसद ओला ने नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी को पुनः जिम्मेदारी सौंपने पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों में शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।
पिता की स्मृति में हर वर्ष जारी रहेगा सेवा कार्य : शीशराम सैनी
पार्षद शीशराम सैनी बिल्लू ने अपने पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश सैनी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए क्षेत्र के विकास और आमजन के सुख-दुःख में सहभागी बनने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिता की पुण्यतिथि पर हर वर्ष आयोजित होने वाला कंबल वितरण कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, समाजसेवी शीशराम हलवाई, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, झंडी प्रसाद हिम्तरामका, दयाराम ओजटू, पार्षद लोकेश कटारिया, निखिल नूनिया, मुकेश गढ़वाल, चीकू, पूर्व पार्षद अंकित भगेरिया, देवेंद्र सैनी, सतपाल जांगिड़, शिवलाल सैनी, निरंजन सैनी, चरण सिंह, पार्षद दुलीचंद सैनी, अनिल सैनी, संजय महमिया, पार्षद प्रतिनिधि संदीप सैनी, प्रदीप रावणा, राजेश स्वामी, रामनिवास सैनी, असलम रंगरेज और टीएम खान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2561236


