[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के बामनवास और गिडानिया में खेतों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के बामनवास और गिडानिया में खेतों में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

गांवों की काकड़ के पास खाली खेतों में भड़की आग, दमकलकर्मियों की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान

चिड़ावा : क्षेत्र के बामनवास और गिडानिया गांवों में अलग-अलग समय पर खाली खेतों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दोनों घटनाएं गांवों की काकड़ के पास हुईं। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाने से आसपास के खेतों में फैलने का खतरा टल गया।

जानकारी के अनुसार दोनों गांवों में आग लगने की सूचना दमकल प्रभारी दीपक कुमार को दूरभाष पर मिली। उन्होंने तत्काल दमकल टीम को मौके के लिए रवाना किया। दमकलकर्मी अनिल चौधरी और विकास लमोरिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया।

दमकलकर्मियों की तत्परता से आग आसपास के खेतों तक नहीं फैल सकी और बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77