[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीराम मंदिर रोड पर नाला-निर्माण गुणवत्ता से करने के निर्देश:सभापति ने कार्य का निरीक्षण किया, बोलीं- स्वच्छ और सुंदर सरदारशहर के लिए कोशिश जारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

श्रीराम मंदिर रोड पर नाला-निर्माण गुणवत्ता से करने के निर्देश:सभापति ने कार्य का निरीक्षण किया, बोलीं- स्वच्छ और सुंदर सरदारशहर के लिए कोशिश जारी

श्रीराम मंदिर रोड पर नाला-निर्माण गुणवत्ता से करने के निर्देश:सभापति ने कार्य का निरीक्षण किया, बोलीं- स्वच्छ और सुंदर सरदारशहर के लिए कोशिश जारी

सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद सभापति अनिता टाक ने बुधवार को श्रीराम मंदिर रोड पर चल रहे नाला निर्माण काम का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम की प्रगति और गुणवत्ता देखी। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। सभापति अनिता टाक ने बताया- शहर में कई जगह नाले बंद होने से बारिश में और दूसरे समय में भी गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। इससे वाहन चलाने वालों और आम लोगों को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि नाला बनाने का काम अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होना चाहिए। इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

श्रीराम मंदिर रोड पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है।
श्रीराम मंदिर रोड पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद स्वच्छ और सुंदर सरदारशहर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। शहर में पानी निकासी की व्यवस्था सुधारने के लिए जरूरी जगहों पर नाले बनाने और दूसरे काम करवाए जा रहे हैं। इस दौरान नगर परिषद के एसआई अनिल कुमार, सुरेंद्र और मोहल्ले के लोग मौजूद थे।

Related Articles