घांघू स्कूल में एथलेटिक्स और बास्केटबॉल के विजेता सम्मानित:लंबी कूद में रजनीश दूसरे, इमरान-साजिया तीसरे; अमित-जीशान का अंडर-17 स्टेट लेवल पर चयन
घांघू स्कूल में एथलेटिक्स और बास्केटबॉल के विजेता सम्मानित:लंबी कूद में रजनीश दूसरे, इमरान-साजिया तीसरे; अमित-जीशान का अंडर-17 स्टेट लेवल पर चयन
घांघू : घांघू के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बुधवार को एथलेटिक्स और बास्केटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ शारीरिक टीचर राम सिंह सिहाग ने बताया कि एथलेटिक्स में रजनीश ने लंबी कूद में दूसरा, जबकि इमरान और साजिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। बास्केटबॉल की अंडर-17 प्रतियोगिता में अमित और जीशान का स्टेट लेवल पर चयन हुआ है।
स्कूल के प्रिंसिपल सिकंदर कुरैशी ने विजेता खिलाड़ियों, अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों और शारीरिक शिक्षक रामसिंह सिहाग सहित स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
गांधी जयंती पर हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। इस दौरान कई स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2436139


