[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष का SIR को लेकर बीजेपी पर आरोप:कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार की मिलीभगत से हुई साजिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

चूरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष का SIR को लेकर बीजेपी पर आरोप:कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार की मिलीभगत से हुई साजिश

चूरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष का SIR को लेकर बीजेपी पर आरोप:कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार की मिलीभगत से हुई साजिश

सुजानगढ़ : कांग्रेस के चूरू जिलाध्यक्ष और विधायक मनोज मेघवाल ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार पर साजिश के आरोप लगाए हैं। अपने आवास जय निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने मीडिया की खबरों का हवाला देते हुए कहा कि धीरे-धीरे मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के बीच की साजिश साफ होती जा रही है।

मेघवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उसने फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर कोई मंजूरी नहीं दी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस देकर कहा है कि कानून के विपरीत लिए गए एकतरफा फैसले रद्द कर दिए जाएंगे।

मेघवाल ने कहा कि आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों पर रोक लगाई जा रही है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों का उपयोग सरकार अपने फायदे के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दिल्ली से लेकर हर राज्य की राजधानी और जिला स्तर तक केंद्र और आयोग की इस मिलीभगत का विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए कानून का उपयोग सुधारों के लिए होना चाहिए, न कि भेदभाव और पक्षपात के लिए। मेघवाल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक की सभी पार्टियों की मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, जब तक कि वे इस्तीफा नहीं दे देते।

Related Articles