आसलसर में आग से किसान की ढाणी में नकदी-सामान जला:अगले महीने बेटी की शादी, 1.50 लाख कैश और गहने भी खाक
आसलसर में आग से किसान की ढाणी में नकदी-सामान जला:अगले महीने बेटी की शादी, 1.50 लाख कैश और गहने भी खाक
सरदारशहर : सरदारशहर के आसलसर गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुरेंद्रसिंह राजपूत की ढाणी में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ढाणी में रखे करीब 1.50 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के गहने, 8 क्विंटल मोठ, 5 क्विंटल मूंग और घरेलू सामान जल गया।
आग लगने की खबर मिलते ही कई किसान मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। सोलर ट्यूबवेल चलाकर पानी का इंतजाम किया गया। ग्रामीणों ने काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया।
गांव के बाबू खान ने बताया कि किसान सुरेंद्रसिंह अपनी ढाणी में रहते हैं। अगले महीने उनकी बेटी की शादी होनी है। आग से हुए नुकसान के कारण परिवार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी संदीप मीणा को घटना की सूचना दे दी गई है। जल्द ही नुकसान का सर्वे किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433617


