इंग्लैंड की महिला डॉक्टर बनकर 38 लाख की ठगी:अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य असम से गिरफ्तार, ठगों को दिए थे 17 खाते
इंग्लैंड की महिला डॉक्टर बनकर 38 लाख की ठगी:अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य असम से गिरफ्तार, ठगों को दिए थे 17 खाते
चूरू : चूरू साइबर थाना पुलिस ने 38 लाख रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने असम से श्याम ठाकुर को गिरफ्तार किया। वह ठगों को बैंक खाते देता था और कमीशन लेकर पैसे आगे भेजता था। उसने 17 बैंक खाते दिए। तारानगर के सुरेंद्र सिंह ने 18 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्हें फेसबुक पर ‘एनलिन स्मिथ’ नाम की महिला ने खुद को इंग्लैंड की डेंटिस्ट बताया। उसने दिल्ली में बच्चों का अस्पताल खोलने में साझेदारी का झांसा दिया।
महिला ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े जाने और अस्पताल में निवेश के बहाने 2 से 13 जून के बीच 45 बार में 9 खातों में कुल 38 लाख 8 हजार 500 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। साइबर थाना डीएसपी विजय कुमार मीणा की टीम ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की। टीम ने असम जाकर श्याम ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसे चूरू लाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2433615


