सुजानगढ़ में मधुमक्खियों के डंक से बुजुर्ग घायल:खेत पर काम कर रहा था, 500 से ज्यादा डंक मारे
सुजानगढ़ में मधुमक्खियों के डंक से बुजुर्ग घायल:खेत पर काम कर रहा था, 500 से ज्यादा डंक मारे
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के मलसीसर में मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। गांव के 68 वर्षीय हनुमानाराम प्रजापत पुत्र छोटूराम अपने खेत में गए हुए थे। जहां पेड़ पर बने छत्ते से मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। बुजुर्ग गिर गए और काफी देर तक मधुमक्खियों ने उन्हें काटा।
हनुमानाराम के बेटे मालाराम ने बताया कि बुजुर्ग खेत में अकेले थे। उनसे ज्यादा चला फिरा नहीं जाता है। इसलिए गिरे हुए हनुमानाराम को मधुमक्खियों ने 500 से ज्यादा डंक मार दिए। खेत के पास से निकल रहे व्यक्ति ने देखा तो परिजनों को सूचना दी।
बुजुर्ग को गंभीर हालत में राजकीय बगड़िया उपजिला हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉ. रघुवीर तूनवाल, इमरजेंसी टीम और टीम हारे का सहारा के श्याम स्वर्णकार, नवरतन बिजारणियां ने मिलकर 500 से ज्यादा डंक बुजुर्ग के शरीर से निकाले। जिससे उनकी जान बच गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2433617


