[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा पार्षद सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त से मिले:स्टाफ को सही सफाई व्यवस्था के लिए पाबंद करने की मांग की, आयुक्त ने दिया भरोसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

भाजपा पार्षद सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त से मिले:स्टाफ को सही सफाई व्यवस्था के लिए पाबंद करने की मांग की, आयुक्त ने दिया भरोसा

भाजपा पार्षद सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त से मिले:स्टाफ को सही सफाई व्यवस्था के लिए पाबंद करने की मांग की, आयुक्त ने दिया भरोसा

सुजानगढ़ : दीपावली के त्यौहार से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा के पार्षद सोमवार को नगर परिषद कमिश्नर महेन्द्र सिंह चारण से मिले। पार्षदों ने कमिश्नर को बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। पार्षदों ने कहा कि परिषद के स्टाफ को दीपावली से पहले समुचित सफाई व्यवस्था किए पाबंद किया जाए।

इस पर आयुक्त ने कहा कि 15 दिनों में सफाई व्यवस्था दुरस्त हो जाएगी। आयुक्त ने कहा कि इसके लिए सफाई निरीक्षक समेत स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं। दीपावली पर पूरे शहर में अच्छी सफाई व्यवस्था होगी। उन्हों कहा कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी करेंगे।

इस दौरान पूर्व पार्षद दीनदयाल पारीक, गणेश मंडावरिया, मनीष दाधीच, नरेंद्र गुर्जर, कन्हैयालाल जाखड़, बलराम सोनी, योगेश तंवर, ज्योति भार्गव,राकेश प्रजापत सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

Related Articles