[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एमएसपी पर खरीद, क्षेत्र को सूखा घोषित करने की मांग:किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दूध के भाव बढ़ाने की भी मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

एमएसपी पर खरीद, क्षेत्र को सूखा घोषित करने की मांग:किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दूध के भाव बढ़ाने की भी मांग

एमएसपी पर खरीद, क्षेत्र को सूखा घोषित करने की मांग:किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दूध के भाव बढ़ाने की भी मांग

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में सोमवार को भारतीय किसान संघ की ओर से एसडीएम ऑफिस में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी चार प्रमुख मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग रखी गई। संघ ने बाजार में एमएसपी पर खरीद तुरंत शुरू करने की मांग की है।

ज्ञापन में लिखा कि सरकार ने एमएसपी 2900 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है, जबकि मंडी में 1900-2000 रुपये भाव मिल रहा है। संघ ने खरीफ फसल 2026 में कम बारिश होने पर सुजानगढ़ को सूखा क्षेत्र घोषित करने व बीमा क्लेम दिलवाले की मांग रखी।

ज्ञापन में दूध के भाव व बोनस में वृद्धि, पशु आहार की बढ़ती लागत को देखते हुए सरस डेयरी के खरीद मूल्य और सरकारी बोनस में बढ़ोतरी तथा समय पर भुगतान की मांग की गई। साथ ही रबी फसल के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने, वितरण की मॉनिटरिंग और खाद की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई।

इसी तरह भूमि अधिग्रहण में न्याय की मांग करते हुए हाईवे/एक्सप्रेस-वे के लिए बाजार भाव से कम डीएलसी दर पर दिए जा रहे मुआवजे के स्थान पर बाजार भाव का चार गुना मुआवजा देने की मांग रखी गई। ज्ञापन देने वालों में पृथ्वी शेखावत, कालू राम, राजेंद्र शर्मा, अमर चंद सन्नी, छोटूराम जाट, तेखु राम, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Related Articles