[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पूनिया दोबारा निर्वाचित:3116 वोटों से दर्ज की जीत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पूनिया दोबारा निर्वाचित:3116 वोटों से दर्ज की जीत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

सादुलपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पूनिया दोबारा निर्वाचित:3116 वोटों से दर्ज की जीत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

सादुलपुर : सादुलपुर में युवा कांग्रेस के चुनाव में रोहित पूनिया गागड़वास को लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बंटी सिरोवा को 3116 वोटों से हराया। जीत के बाद युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोहित पूनिया के दोबारा विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने से क्षेत्र में युवा कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। रोहित पूनिया युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते रहे हैं।

चुनाव में रामपाल डाबला को प्रदेश सचिव, जबकि नवीन काजला और विकास यादव को जिला महासचिव चुना गया। नरेंद्र सूरतपुरा, एडवोकेट गौरव, उर्मिता और सुमन जिला सचिव निर्वाचित हुए।

अरविंद पूनिया को सादुलपुर ब्लॉक अध्यक्ष देहात और गुलफान बुड़ाकिया को सादुलपुर ब्लॉक अध्यक्ष शहर चुना गया। नरेंद्र धानोटी बड़ी सादुलपुर ब्लॉक महासचिव और संदीप कसवा शहर ब्लॉक उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं बंटी सिरोवा विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए।

Related Articles