[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में शॉर्ट सर्किट से बिजली केबल में लगी आग, ईंधन जलकर खाक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में शॉर्ट सर्किट से बिजली केबल में लगी आग, ईंधन जलकर खाक

वार्डवासियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया, जांच और स्थायी समाधान की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली केबल में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में रखा ईंधन जलकर खाक हो गया। घटना के बाद मौके पर वार्डवासियों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

रमेश वर्मा ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनके घर के पास से गुजर रही बिजली केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण पास में रखा ईंधन इसकी चपेट में आ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आगजनी में करीब 50 हजार रुपए का इंजन भी जलकर नष्ट हो गया।

घटना के बाद वार्डवासियों ने बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के तारों और केबलों की स्थिति लंबे समय से खराब है तथा इस संबंध में कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समय पर सुधार नहीं किया गया।

वार्डवासियों ने विद्युत विभाग से घटना की जांच करवाकर जिम्मेदारी तय करने, क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।

Related Articles