[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुबह सैर करने पहुंचे लोग तो पोलो ग्राउंड के दोनों गेट पर मिले ताले, जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुबह सैर करने पहुंचे लोग तो पोलो ग्राउंड के दोनों गेट पर मिले ताले, जताया विरोध

रोजाना सैकड़ों लोग करते हैं सैर और व्यायाम, सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी लौटे निराश; पालिकाध्यक्ष ने चक्र द्वार लगवाने का दिया आश्वासन

खेतड़ी : कस्बे के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड के दोनों मुख्य द्वारों पर रविवार सुबह ताले लगे मिलने से सैर और व्यायाम करने पहुंचे लोगों में नाराजगी फैल गई। ग्राउंड के बाहर दर्जनों महिला-पुरुष एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए गेट खुलवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि कस्बे में सुबह की सैर और व्यायाम के लिए पोलो ग्राउंड ही प्रमुख सार्वजनिक स्थान है। ऐसे में इसके दोनों गेट बंद करने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी ललित सैनी, अनिल कुमार सैनी, प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, हिम्मत कुमार और मनीष सैनी सहित अन्य लोगों ने बताया कि पोलो ग्राउंड में प्रतिदिन सैकड़ों लोग सुबह की सैर करने पहुंचते हैं। नगरपालिका की ओर से यहां खुला व्यायामशाला परिसर भी बनाया गया है, जहां लोग नियमित व्यायाम करते हैं। इसके अलावा सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी सुबह दौड़ लगाने आते हैं। रविवार को दोनों मुख्य द्वारों पर ताले लगे होने से लोगों को बिना सैर और व्यायाम किए ही लौटना पड़ा।

ग्राउंड में बंद मिला निराश्रित गोवंश, पालिकाध्यक्ष ने खुलवाया ताला

स्थानीय लोगों ने बताया कि पोलो ग्राउंड के भीतर निराश्रित गोवंश भी बंद था। लोगों के अनुसार गोवंश को चारे-पानी की परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी ने राजकीय विद्यालय प्रबंधन से बातचीत की। इसके बाद ग्राउंड का ताला खुलवाकर गोवंश को बाहर निकाला गया।

सुरक्षा के साथ आमजन की आवाजाही भी बनी रहे

विरोध कर रहे लोगों ने मांग की कि पोलो ग्राउंड के मुख्य द्वार पूरी तरह बंद नहीं किए जाएं। यदि सुरक्षा की दृष्टि से ताले लगाना जरूरी है तो ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे सुबह सैर और व्यायाम करने आने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो। लोगों ने मुख्य द्वार पर जंजीर अथवा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव भी दिया।

जल्द लगवाएंगे चक्र द्वार : पालिकाध्यक्ष

नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के बीच स्थित पोलो ग्राउंड सुबह की सैर के लिए प्रमुख स्थान है। यहां बड़ी संख्या में लोग नियमित रूप से घूमने और व्यायाम करने आते हैं। आमजन की सुविधा को देखते हुए नगरपालिका जल्द ही पोलो ग्राउंड में चक्र द्वार लगवाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे और सुबह सैर करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77