[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्काउट-गाइड रैली में सीखे सेवा और साहस के गुर:प्राथमिक चिकित्सा, गांठ और साहसिक खेलों में दिखा उत्साह

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्काउट-गाइड रैली में सीखे सेवा और साहस के गुर:प्राथमिक चिकित्सा, गांठ और साहसिक खेलों में दिखा उत्साह

स्काउट-गाइड रैली में सीखे सेवा और साहस के गुर:प्राथमिक चिकित्सा, गांठ और साहसिक खेलों में दिखा उत्साह

जाजोद : राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ रींगस की रैली में दूसरे दिन स्काउट और गाइड ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस पांच दिवसीय रैली में कुल 225 स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर और लीडर भाग ले रहे हैं।

सुबह न्यू एरा पब्लिक स्कूल के निदेशक बलबीर महला और मंदिर महंत सुनील शर्मा ने ध्वजारोहण किया। रैली सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि प्रतिभागियों को आंदोलन का ज्ञान, प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार की गांठें और झंडों के शिष्टाचार का प्रशिक्षण दिया गया।

दोपहर बाद भाषण, निबंध, पोस्टर बनाना, लोकगीत, देशभक्ति गीत, ध्वज शिष्टाचार और प्राथमिक चिकित्सा जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। शाम को एडवेंचर गेम्स में टच पॉइंट, पुश अप, रस्सी से पेड़ पर चढ़ना-उतरना और रस्सी के सहारे नदी-पुल पार करना जैसे साहसिक खेल आयोजित किए गए। शिविर में सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) सुमन तोबड़िया समेत कई सदस्य मौजूद थे।

Related Articles