युवक का वॉट्सएप-मोबाइल हैक, अकाउंट से 1.19 लाख निकले:दूसरे युवक के क्रेडिट कार्ड से बिना OTP 1.34 लाख निकाले; सीकर में दो युवकों से ठगी
युवक का वॉट्सएप-मोबाइल हैक, अकाउंट से 1.19 लाख निकले:दूसरे युवक के क्रेडिट कार्ड से बिना OTP 1.34 लाख निकाले; सीकर में दो युवकों से ठगी
सीकर : सीकर जिले में साइबर फ्रॉड के दो मामले सामने आए हैं। पहले केस में एक युवक का पहले वॉट्सएप हैक हुआ, फिर मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद युवक के अकाउंट से 1.19 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए। वहीं दूसरे केस में युवक के क्रेडिट कार्ड से बिना OTP के 1.34 लाख रुपए निकल गए। दोनों केस में पुलिस अब जांच कर रही है।
दोनों युवकों ने मामला दर्ज कराया
पहले केस में सीकर के लक्ष्मी नगर निवासी प्रदीप सैनी ने उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इसमें बताया कि पहले मेरा वॉट्सएप हैक हुआ और फिर मोबाइल। इसके बाद मेरे अकाउंट से 1.19 लाख रुपए निकल गए। इसकी साइबर पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
वहीं दूसरे केस में अजीतगढ़ पुलिस थाने में प्रमोद सैन ने मुकदमा दर्ज करवाया। इसमें उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर की सुबह मेरे क्रेडिट कार्ड से 1.34 लाख रुपए निकल गए। जो अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर हुए। पुलिस फिलहाल दोनों मामलों की जांच कर रही है। पुलिस उन बैंक अकाउंट की डिटेल पता लगा रही है, जिनमें यह राशि ट्रांसफर हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428654


