बबाई में नशा मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम:लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवन के महत्व पर दिया जोर
बबाई में नशा मुक्त भारत अभियान का कार्यक्रम:लोगों को बताए नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवन के महत्व पर दिया जोर
बबाई : खेतड़ी उपखंड के बबाई में रविवार को बाल संस्कार केंद्र में सेवा भारती समिति ने ‘सुपोषित भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत कार्यक्रम किया। इसका उद्देश्य लोगों को नशे के बुरे प्रभावों से जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम शिक्षाविद् रमाकांत तिवारी के सानिध्य में और समिति के जिलाध्यक्ष विष्णुकांत अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। जिला मंत्री महेंद्र कुमार सैनी ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
मुख्य वक्ता डॉ.अशोक कुमार शर्मा ने स्वस्थ जीवन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार जरूरी है। बच्चों और युवाओं को खान-पान व जीवनशैली को लेकर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन सह जिला मंत्री नरेश फौजी ने किया। इसमें कार्यकर्ता, बच्चे और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने स्वस्थ जीवन अपनाने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2428713


