चिड़ावा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर:280 मरीजों का हुआ चेकअप, 96 मरीजों का होगा लैंस प्रत्यारोपण
चिड़ावा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर:280 मरीजों का हुआ चेकअप, 96 मरीजों का होगा लैंस प्रत्यारोपण
चिड़ावा : चिड़ावा के श्री परशुराम भवन में रविवार को ब्रह्म चैतन्य संस्थान ने निःशुल्क मोतियाबिंद जांच और नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया। यह शिविर स्व. श्रीमती सौभाग्यवती (महावीरप्रसाद शर्मा थानेदार की पत्नी) की याद में उनके पोतों कुलभूषण और उत्तम शर्मा के सहयोग से हुआ। सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया।
शिविर सुबह 9 बजे दीप जलाकर शुरू हुआ। इसमें आंखों की जांच के साथ ब्लड शुगर और बीपी की भी मुफ्त जांच हुई। कुल 280 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिनमें से 96 को मोतियाबिंद और लैंस प्रत्यारोपण के लिए चुना गया।
48 मरीजों को विशेष बस से जयपुर भेजा गया, जहां उनका मुफ्त ऑपरेशन होगा। शेष 48 मरीज 6 अक्टूबर 2026 को जयपुर जाएंगे।इस मौके पर ब्रह्म चैतन्य संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल लाटा, सचिव सुरेश कुमार शर्मा और उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया सहित कई लोगों ने सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428654


