राहगीर ने लौटाया 13 लाख का गहने-नकदी भरा बैग:महाराष्ट्र से लौटकर पुलिस की मौजूदगी में सामान मालिक को सौंपा
राहगीर ने लौटाया 13 लाख का गहने-नकदी भरा बैग:महाराष्ट्र से लौटकर पुलिस की मौजूदगी में सामान मालिक को सौंपा
जीणमाता : जीणमाता थाना क्षेत्र के रैवासा धाम रोड पर एक राहगीर ने ईमानदारी दिखाते हुए 13 लाख रुपये के सोने के आभूषण और नकदी से भरा पर्स उसके मालिक को लौटा दिया। राजेश कुमार सैनी ने महाराष्ट्र से लौटकर यह सामान पुलिस थाने में सौंपा। 1 सितंबर 2026 को सालम सिंह की ढाणी सांवली निवासी अशोक सैनी की कार की डिक्की से यह बैग गिरा था। इसमें रखड़ी, मंगलसूत्र, गले का हार समेत करीब 13 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 5005 रुपये नकद थे।

रैवासा निवासी राजेश कुमार सैनी को यह बैग मिला। वह अगले दिन जलगांव, महाराष्ट्र चले गए। रविवार को घर लौटने पर राजेश थाना जीणमाता पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में अशोक सैनी को उनका सामान सौंप दिया। कीमती सामान वापस मिलने पर अशोक सैनी ने राहत महसूस की। राजेश कुमार सैनी की ईमानदारी की सराहना की जा रही है। उनके इस काम को क्षेत्र में एक मिसाल के तौर पर देखा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428561
