नीमकाथाना में रेनवाटर पिट में गिरी नीलगाय:युवाओं ने जेसीबी बुलाकर बचाया, पिट को बंद करवाने की मांग की
नीमकाथाना में रेनवाटर पिट में गिरी नीलगाय:युवाओं ने जेसीबी बुलाकर बचाया, पिट को बंद करवाने की मांग की
नीमकाथाना : नीमकाथाना के मंडोली गांव में जोरा मीणा की ढाणी के पास शनिवार सुबह एक नीलगाय रेनवाटर रिचार्ज पिट में गिर गई। पीडब्ल्यूडी विभाग ने यह पिट बनाया था। घायल नीलगाय काफी देर तक फंसी रही।
जेसीबी से निकाला बाहर
सूचना मिलने पर गांव के युवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद ही जेसीबी मशीन बुलवाई और नीलगाय को सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग को सूचना दी गई जिस पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी विभाग ने कॉल रिसीव नहीं किया। जेसीबी से कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को पिट से बाहर निकाला गया। बाहर आते ही घायल नीलगाय थोड़ी लड़खड़ाई और फिर खेतों की तरफ भाग गई।
सड़क से 5 फीट दूर रेनवाटर पिट
युवाओं ने बताया कि यह रेनवाटर पिट सड़क से सिर्फ 5 फीट दूर है और खुला पड़ा है। इस बारे में पहले भी शिकायत की गई थी, पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने पिट को जल्द बंद करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो। इस दौरान सनम लोचिब, दीपेश मीणा, मुकेश मीणा, हंसराम चौधरी, बजरंग टेलर, विष्णु और रोहताश मीणा समेत कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2407845


