कुश्ती प्रतियोगिता में गणेश्वर के युवराज का पहला स्थान:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, 1 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता
कुश्ती प्रतियोगिता में गणेश्वर के युवराज का पहला स्थान:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, 1 अक्टूबर को होगी प्रतियोगिता
नीमकाथाना : नीमकाथाना के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल गणेश्वर के कक्षा 5 के छात्र युवराज सिंह ने 14 वर्ष आयुवर्ग की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। इस जीत के साथ ही उनका चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
युवराज सिंह अब 1 अक्टूबर को होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल परिवार और ग्रामीणों ने खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्य स्तर के लिए चयन होने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक मदन लाल यादव ने युवराज सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ, परिजन और अशोक सिंह, सरजीत यादव, बलवान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2407845


