[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में सेवा सेतु शिविर में 5 विभाग नदारद:22 में से 17 विभाग पहुंचे, ग्राम विकास अधिकारियों के बहिष्कार से व्यवस्थाएं प्रभावित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में सेवा सेतु शिविर में 5 विभाग नदारद:22 में से 17 विभाग पहुंचे, ग्राम विकास अधिकारियों के बहिष्कार से व्यवस्थाएं प्रभावित

जसरापुर में सेवा सेतु शिविर में 5 विभाग नदारद:22 में से 17 विभाग पहुंचे, ग्राम विकास अधिकारियों के बहिष्कार से व्यवस्थाएं प्रभावित

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम पंचायत भवन में विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत शनिवार से तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर लगा। ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। पात्र लाभार्थियों का पंजीयन कराने, योजनाओं से जोड़ने और विभागीय सेवाओं और समस्याओं का समाधान करने की व्यवस्था की गई।

योजनाओं की मिली जानकारी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं और बच्चों की जांच, टीकाकरण, ओपीडी, गैर-संचारी रोगों और टीबी की जांच, आयुष्मान भारत कार्ड से संबंधित सेवाएं दी जा रही हैं। पशुपालन विभाग ने पशुओं की जांच, टीकाकरण और बीमा संबंधी जानकारी दी जा रही है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार और दिव्यांगजन योजनाओं से संबंधित सेवाएं दी जा रही हैं।

22 विभागों में से 17 पहुंचे, 5 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे

शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल होना था 17 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी ही पहुंचे। इनमें राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, वन,चिकित्सा और स्वास्थ्य, पशुपालन, ऊर्जा,कृषि, आयोजना, खाद्य-नागरिक आपूर्ति,सामाजिक न्याय-अधिकारिता, महिला और बाल विकास, जल संसाधन, सहकारिता,आयुष, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी भू-जल और सार्वजनिक निर्माण विभाग शामिल रहे।

ग्राम विकास अधिकारियों के बहिष्कार से व्यवस्थाएं प्रभावित

ग्राम विकास अधिकारियों के बहिष्कार के चलते शिविर की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। इस मौके पर शिविर सहायक प्रभारी महेंद्र सिंह कुमावत, गिरदावर मदनलाल, सौरभ कुमार पांडला, संदीप कुमार, पटवारी विमल कुमार मीणा, डॉ. विजय राज,डॉ. विल्सन कुमार चौहान,फार्मासिस्ट रीना शेखावत,अलका चौधरी,पूनम सैनी, कनिष्ठ सहायक विक्रम पायल,कमलेश कुमार,राहुल कुमार सैनी, जयप्रकाश,धूड़सिंह, दीपक,सोनम कुमारी, सुनील चनेजा एवं पूनम योगी,सविता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles