[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा पंचायत समिति में सरपंच पदों पर आरक्षण तय:12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, दावेदारों की सक्रियता बढ़ेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गोठड़ा पंचायत समिति में सरपंच पदों पर आरक्षण तय:12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, दावेदारों की सक्रियता बढ़ेगी

गोठड़ा पंचायत समिति में सरपंच पदों पर आरक्षण तय:12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, दावेदारों की सक्रियता बढ़ेगी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़/गोठड़ा : पंचायती राज चुनाव को लेकर सरपंच पदों की आरक्षित सीटों पर लॉटरी प्रक्रिया उपखंड स्तर पर पूरी कर ली गई है। उपखंड अधिकारी की देखरेख में लॉटरी से सरपंच के लिए आरक्षित सीटें निकाली गईं। नवलगढ़ विधानसभा की नवगठित पंचायत समिति गोठड़ा में टोडपुरा पंचायत को एसटी वर्ग में शामिल किया गया है। वहीं, लोहार्गल और खिरोड़ को एससी सामान्य और गिरधरपुरा को एससी महिला पद के लिए आरक्षित किया गया है।

ओबीसी वर्ग में परसरामपुरा, बारवा, तुर्कानी जोहड़ी को सामान्य श्रेणी में रखा गया है, जबकि चारण की ढाणी और बाय को महिला पद के लिए आरक्षित किया गया है। गोठड़ा पंचायत समिति की कुल 25 पंचायतों में से 12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

सामान्य वर्ग में महिलाओं के लिए पहाडिला, चिराना, बागोरिया की ढाणी, रामपुरा, देवीपुरा बसावा, देवगांव, अंबेडकर नगर और झाझड़ समेत कुल 9 पंचायतों को रखा गया है। जबकि सामान्य श्रेणी में गोठड़ा, बिरोल, मोहनवाड़ी, कोलसिया, टोंकछिलरी, पुजारी की ढाणी और भोजनगर समेत कुल 7 पंचायतें शामिल हैं।

Related Articles