[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में लॉटरी पूरी:ब्लॉक मुख्यालयों पर हुआ आरक्षण का निर्धारण

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में लॉटरी पूरी:ब्लॉक मुख्यालयों पर हुआ आरक्षण का निर्धारण

झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में लॉटरी पूरी:ब्लॉक मुख्यालयों पर हुआ आरक्षण का निर्धारण

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गई। झुंझुनूं पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी भी पूरी कर ली गई। जिले में कुल 389 ग्राम पंचायतें और 389 सरपंच पद हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के साथ वार्ड पंच पदों के आरक्षण का निर्धारण संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर किया गया।

14 पंचायत समितियों में हुई प्रक्रिया

झुंझुनूं जिले में कुल 14 पंचायत समितियां हैं। इनके अंतर्गत आने वाली 389 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संबंधित पंचायत समिति स्तर पर कराई गई। जिले में कुल 956 राजस्व गांव हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या और उनके क्षेत्र के आधार पर संबंधित पंचायत समितियों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।

Related Articles