तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सीकर : प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के समर्थन में गुरुवार शाम भारतीय स्टेट बैंक की कलेक्ट्रेट शाखा के सामने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की सीकर इकाई ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की।
यूएफबीयू सीकर इकाई के संयोजक बाबूलाल शर्मा सहित पदाधिकारियों ने कहा कि हड़ताल के दौरान रविवार को बैंक खोलने का निर्णय व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों से अफवाहों से सावधान रहने और यूनियन के दिशा-निर्देशों के अनुसार हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। पीएनबी अधिकारी संगठन के मंडल सचिव ललित लाखीवाल ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को सरकार और संबंधित स्तर पर मानना पड़ेगा।
बैंक यूनियनों के अनुसार 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। पांच दिवसीय बैंक कार्य सप्ताह सहित विभिन्न मांगों को लेकर हुए प्रदर्शन में सरकारी और ग्रामीण बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। राजस्थान ग्रामीण बैंक के बनवारीलाल नेहरा, पीएनबी के ललित लाखीवाल, सुरेंद्र सिंह बगड़िया, अजीत सिंह, मुकेश यादव, केनरा बैंक के राहुल चौधरी, एसबीआई के राकेश मील, सुनील पारीक और पंकज ओला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2403658


