गोमटिया में 70वीं जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता शुरू:उत्साह और उमंग के साथ हुआ आगाज, सदानंद जी महाराज रहे मुख्य अतिथि
गोमटिया में 70वीं जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता शुरू:उत्साह और उमंग के साथ हुआ आगाज, सदानंद जी महाराज रहे मुख्य अतिथि
सरदारशहर : सरदारशहर के गोमटिया में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में 70वीं जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसका आगाज आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर खिलाड़ियों और मौजूद मेहमानों में खास जोश देखने को मिला।
जितेंद्र शर्मा और सचिन चौधरी ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाध्यापक ख्यालीराम सारण, रामप्रताप गोदारा और हंसराज सारण ने अपने विचार रखे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेलों के महत्व पर बात की।
स्कूल की शारीरिक शिक्षिका डिम्पल प्रतियोगिता से जुड़ी खेल गतिविधियों और व्यवस्थाओं में अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं, लिपिक कृष्ण मुरारी जोशी प्रतियोगिता के रिकॉर्ड रखने का काम कर रहे हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन पर खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ, एसएमसी, गांव वालों और स्थानीय युवाओं का अच्छा सहयोग मिला।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदानंद जी महाराज थे। नीरान सिंह राजपूत, बजरंग सारण, मांगीलाल कड़वासरा, नानूराम ढाका, मनीष सिद्ध और बाबूलाल स्वामी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2388921


