[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, 224 दुर्घटनाओं में 254 लोगों की मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि, 224 दुर्घटनाओं में 254 लोगों की मौत

विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस और राज्य सड़क सुरक्षा दिवस पर परिवहन विभाग ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ

झुंझुनूं : सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में रविवार को परिवहन विभाग की ओर से विश्व सड़क दुर्घटना पीड़ित स्मृति दिवस (वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंबरेंस) एवं राज्य सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष दिवस की थीम ‘एक रोशनी जो हमें जोड़ती है’ रखी गई। वहीं, ‘याद करें, सहयोग दें, कार्रवाई करें’ का संदेश देकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में असमय जान गंवाने वाले लोगों की स्मृतियां हमें सड़क पर अधिक जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देती हैं। प्रत्येक जीवन अनमोल है और थोड़ी सी सावधानी बरतकर कई परिवारों को उजड़ने से बचाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 224 अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 254 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं पूर्ण साक्षर जिला है और यहां बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे लोग हैं, इसके बावजूद लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन्हें रोकने के लिए सभी को जिम्मेदारी समझनी होगी।

यादव ने वाहन चालकों से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।

इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर सड़क हादसों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दुर्घटनाओं में घायल हुए लोगों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ भी ली।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए। साथ ही आपातकालीन सेवाओं में जुटे कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet