राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में होगी वीएमओयू की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस
कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, 17-18 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
जयपुर : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा की ओर से 17 और 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में संपन्न होगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने रविवार को राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क प्रकोष्ठ के सह संयोजक विक्रम राठौड़ ने बताया कि मुलाकात के दौरान कुलगुरु प्रो. वर्मा ने राज्यपाल को अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कॉन्फ्रेंस में दूरस्थ शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद्, विशेषज्ञ और शोधार्थी विचार साझा करेंगे।
इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस राजस्थान को अंतरराष्ट्रीय मुक्त शिक्षा के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कुलगुरु प्रो. बीएल वर्मा ने कहा कि राज्यपाल की अध्यक्षता में होने वाला यह आयोजन दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में अकादमिक संवाद, वैश्विक ज्ञान के आदान-प्रदान और नई शैक्षणिक संभावनाओं को प्रोत्साहित करेगा। साथ ही मुक्त शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे। उन्होंने कहा कि वीएमओयू दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से मुक्त शिक्षा को आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार नवाचार कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2538458


