[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर नगर परिषद में भाजपा की अनिता टाक सभापति निर्वाचित:कांग्रेस की मौनिका सैनी को 9 वोटों से हराया, कल उपसभापति का चुनाव

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर नगर परिषद में भाजपा की अनिता टाक सभापति निर्वाचित:कांग्रेस की मौनिका सैनी को 9 वोटों से हराया, कल उपसभापति का चुनाव

सरदारशहर नगर परिषद में भाजपा की अनिता टाक सभापति निर्वाचित:कांग्रेस की मौनिका सैनी को 9 वोटों से हराया, कल उपसभापति का चुनाव

सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद के सभापति पद पर भाजपा की अनिता टाक (सैनी) ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की मौनिका सैनी को 9 वोटों से हराया। अनिता टाक वार्ड नंबर 21 से निर्वाचित हुई थीं, जबकि मौनिका सैनी वार्ड नंबर 1 की पार्षद हैं।

अनिता टाक को 32 वोट मिले, वहीं मौनिका सैनी को 23 वोट मिले। सरदारशहर नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं। हाल ही में हुए निकाय चुनाव में भाजपा के 25, कांग्रेस के 22 और 8 निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। सभापति पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 28 था।

सभापति पद के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। तय प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया। इसके बाद वोटों की गिनती हुई और चुनाव परिणाम घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी अनिता टाक की जीत का ऐलान होते ही उनके समर्थकों में उत्साह दिखा। समर्थकों ने जीत पर खुशी जताई और नवनिर्वाचित सभापति को शुभकामनाएं दीं।

नगर परिषद सरदारशहर में उपसभापति पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को होगा। सभापति चुनाव के बाद अब उपसभापति पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Related Articles