KCC ठेका मजदूरों ने केंद्रीय मंत्री के सामने उठाई मांगें
15 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी, समान काम-समान वेतन और अवकाश में समान लाभ की मांग
खेतड़ीनगर : खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (KCC) में कार्यरत ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हिंदुस्तान कॉपर ठेकेदार मजदूर संघ (इंटक) ने केंद्रीय खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री खेतड़ीनगर स्थित KCC प्रोजेक्ट के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।
15 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी की मांग
संघ अध्यक्ष शीशराम गुर्जर ने बताया कि कॉपर कॉम्प्लेक्स में ठेका मजदूर पूरी लगन और मेहनत से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। संघ ने सभी ठेका मजदूरों के वेतन में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी लागू करने की मांग की। इसके साथ ही समान काम के लिए समान वेतन का प्रावधान लागू करने की मांग भी रखी गई।
मेडिकल और सीएल में भेदभाव खत्म करने की मांग
मजदूर संघ ने 6 मेडिकल लीव और 6 सीएल के मामले में अलग-अलग कंपनियों द्वारा मजदूरों को दिए जा रहे लाभ में कथित भेदभाव को खत्म करने की मांग की। संघ का कहना है कि सभी ठेका मजदूरों को समान अवकाश और सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।

अंडरग्राउंड और नाइट अलाउंस फिर शुरू करने की मांग
मजदूरों के हित में संघ ने पहले टीसीएल कंपनी की ओर से दिए जाने वाले 20 प्रतिशत अंडरग्राउंड और नाइट अलाउंस को दोबारा लागू करने की मांग भी रखी। संघ पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष ठेका मजदूरों की अन्य समस्याओं को भी रखा और उनके समाधान की मांग की।
मंत्री ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन
ज्ञापन लेने के बाद केंद्रीय खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मजदूर संघ की ओर से रखी गई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. शीशराम गुर्जर, दाताराम, मदनलाल, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, बुधराम, हंसराज, दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2384270


